हज यात्रियों को जनाब जिया जैदी ने दिया प्रशिक्षण

दुनिया के हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह अपने जीवन काल में एक बार हज की यात्रा अवश्य करे। हज यात्रियों के सपनों में काबा पहुंचना, ज...

दुनिया के हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह अपने जीवन काल में एक बार हज की यात्रा अवश्य करे। हज यात्रियों के सपनों में काबा पहुंचना, जन्नत पहुंचने के ही समान है। काबा शरीफ़ मक्का में है। असल में हज यात्रा मुस्लिमों के लिये सर्वोच्च इबादत है। इबादत भी ऐसी जो आम इबादतों से कुछ अलग तरह की होती है। यह ऐसी इबादत है जिसमें काफ़ी चलना-फि रना पड़ता है। सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का और उसके आसपास स्थित अलग-अलग जगहों पर हज की इबादतें अदा की जाती हैं। इनके लिए पहले से तैयारी करना ज़रूरी होता है, ताकि हज ठीक से किया जा सके। इसीलिए हज पर जाने वालों के लिए तरबियती कैंप मतलब कि प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं।



इस बार जौनपुर में अली सोसाइटी की तरफ से क़ल्ब ऐ अब्बास काज़मी साहब ने एक तरबियत ऐ हज कंप लगाया , जिसमे प्रशिक्षण के लिए कजगांव जौनपुर के जनाब जिया जैदी साहब ने सारे हाज पे जाने वालों को संबोधित किया और हज कैसे किया जाये यह बताया | जनाब जिया जैदी साहब की कर्म भूमि कानपूर हैं जहां वो एक सिविल इंजिनियर की हैसीयत से काम करते हैं और उनकी जन्म भूमि कजगांव जौनपुर है | जनाब जिया जैदी साहब इस्लाम के अच्छे जानकार हैं और समय समय पे अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल के लोगों को इस्लाम के बारे में बताते रहते हैं |



जनाब जिया जैदी साहब का यह प्रशिक्षण बहुत ही कामयाब रहा और सराहा गया | इस प्रशिक्षण के दौरान जौनपुर के उलेमा धर्म गुरु मौलाना सफ़दर जैसों ने भी भाग लिया | आप भी सुने जनाब जिया जैदी साहब को |जनाब कमर अब्बास, जनाब वेकार खान, एस एम् मासूम, जनाब मुहम्मद हसन नसीम साहब , क़ल्ब ऐ अब्बास काज़मी, शबीहुल हसन रिज़वी साहब ,जलालुद्दीन साहब ,जनाब सईद साहब,जनाब शहजादे,मुहम्मद जामा सहा , मोहम्मद हसन , मौलाना जॉन अबिदी, मौलाना गुलज़ार साहब वहाँ हज में जाने वालों के साथ मौजूद थे |







तरबियत ऐ हज 








Related

हाजी 9015493498934016478

Post a Comment

emo-but-icon

Follow Us

Hot in week

Recent

Comments

इधर उधर से

Comment

Recent

Featured Post

नजफ़ ऐ हिन्द जोगीपुरा का मुआज्ज़ा , जियारत और क्या मिलता है वहाँ जानिए |

हर सच्चे मुसलमान की ख्वाहिश हुआ करती है की उसे अल्लाह के नेक बन्दों की जियारत करने का मौक़ा  मिले और इसी को अल्लाह से  मुहब्बत कहा जाता है ...

Admin

item